झुंझुनू
बुद्ध विहार धम्म स्थली जयपहाड़ी में बैठक आयोजित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। जिले के बुद्ध विहार धम्म स्थली जय पहाड़ी में बीएल बोद्ध ट्रस्टी की अध्यक्षता एवं भंते विनयपाल के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया। बुद्ध विहार के ट्रस्टी एवं सचिव बलबीर सिंह काला ने बताया कि बुद्ध विहार की कीर्ति एवं लोगों को जोड़ने के लिए प्रत्येक माह की पूर्णिमा बौद्ध संस्कार से मनाई जाएगी। भंते विनयपाल धम्मदेशना देंगे। कार्यक्रम का समय सर्दियों में दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक एवं गर्मियों में 9:00 से 11:00 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम के अंत में खीर वितरित की जाएगी। प्रत्येक माह में भंते विनयपाल के सानिध्य में जिले के पांच गांवों में धम्मदेशना का कार्यक्रम रहेगा जिसमें मानवता के कल्याणकारी बुद्ध धम्म की शिक्षाओं को मानवता के दुखों की मुक्ति के लिए बताया जाएगा। बुध विहार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक ग्रुप बनाया जाएगा जिसके एडमिन बीएल बौद्ध रहेंगे। इस व्हाट्सएप ग्रुप में सम्मानित सदस्य प्रतिदिन 1 रुपया श्रद्धा से बुद्ध विहार को दान करेंगे। बुद्ध विहार में बुद्ध वंदना के पश्चात भंते विनयपाल जयपहाड़ी गांव में प्रतिदिन दो घरों में धम्मदेशना देंगे। मीटिंग मंगल मैत्री से समाप्त की गई। बैठक में दुर्गा प्रसाद बोयल ट्रस्टी एवं मैनेजर, राहुल गौतम सहित कई लोग मौजूद रहे।



