ललितपुर

यातायात माह नवम्बर जारी

वाहन चालकों को यातायात पुलिस ने किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देश, एएसपी कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में, यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौराहो पर बिना सीटबेल्ट, हेलमेट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर/प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध चलाया गया सघन चैकिंग अभियान, जांच के दौरान 197 वाहनों का एम.वी.एक्ट की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा शहर भर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न चौराहों पर चलाये गये सघन चैकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन आवश्यक रूप से करें और सुरक्षित रहें। यातायात प्रभारी ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य लगायें, जिससे की किसी दुर्घटना के घटित होने पर वह सुरक्षित रह सके। दो पहिया वाहन पर तीन सवारियां न बैठाकर न चलाये। शराब इत्यादि का नशा करके वाहन न चलाये। चार पहिया वाहन चालकों से सीटबेल्ट का प्रयोग करके वाहन चलाने की भी अपील की। सवारी व लोडिंग टैक्सी चालकों से नियंत्रित गति और सुगम रूप से यातायात व्यवस्था संचालन के लिए कहा गया। बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलायें। वाहन को ओवर स्पीड से न चलायें। सड़क पर सदैव अपनी वायीं दिशा में चलें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन/ईयर फोन आदि का प्रयोग न करें। ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन न चलाये। वाहन के साथ स्टंटबाजी करके न चलाये। अपने वाहन में हूटर/मोडिफाइड साईलेन्सर/मानक के विपरीत तीव्र ध्वनि वाले होर्न का प्रयोग न करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button