सिंगरौली

कलेक्टर ने किया जिला जेल बैढ़न का निरीक्षण

बंदियो से मिलकर उनके स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओ के संबंध में ली जानकारी..

जेल मे बंदी माताओं के साथ रह रहे छोटे बच्चो के पालन पोषण हेतु की गई व्यवस्था से हुयें अवगत…
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल ने आज जिला जेल बैढ़न का निरीक्षण किया। एवं जेल में बंदियो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं उन्हे जेल में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओ के संबंध में जानकारी ली। विदित हो कि कलेक्टर  बैनल ने जिला जेल बैढ़न का निरीक्षण कर बंदियो को दिए जाने वाले भोजन, नास्ता के गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। एवं स्वयं जेल की पाकशाला भोजनालय में पहुचकर चावल दाल, सब्जी सहित नास्ते में दिए जाने वाले सामंग्रियों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने बंदी मुलाकात कक्ष का भी अवलोकन किया तथा स्वयं टेलीकाम के माध्यम से टेलीकाम के गुणवत्ता की जॉच की।
कलेक्टर ने जिला जेल में स्थित मेडिकल कक्ष का भी अवलोकन किया तथा उपस्थित जेल अधीक्षक एवं चिकित्सको से बंदियो के स्वास्थ्य परीक्षण सहित दवाओं की उपलंब्धता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने जेल के व्हीसी रूम, पुस्तकालय आदि का भी अवलोकन कर मौके पर उपस्थित जेल अधीक्षक को आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए।  वही जेल में बंदियो से भी कलेक्टर ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य तथा उनके समस्याओ सहित उन्हे मिलने वाले भोजन, नास्ता के गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होने जेल बंदी माताओ के साथ रह रहे छोटे छोटे 3 से 4 आयु वर्ष के बच्चो के पालन पोषण स्वास्थ्य परीक्षण एवं शिक्षा दिक्षा के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि माताओ के साथ रह रहे छोटे बच्चो के पालन पोषण में किसी भी प्रकार की कमी नही होनी चाहिए। तथा बंदियों को गुणवत्तायुक्त निर्धारित मीनू अनुसार भोजन नास्त तथा समय समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, अधीक्षक एल.के त्रिपाठी, तहसीलदार सविता यादव आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button