सिंगरौली

वार्ड 36 में पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने किया  मुक्तिधाम और नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 में विकास कार्यों की नई शुरुआत की गई। वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने वार्डवासियों की उपस्थिति में ग्राम जुवाड़ी व जयनगर में  मुक्तिधाम तथा तेलगवा बस्ती में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और वार्डवासी उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में हरिशंकर शाह, धर्मेन्द्र सिंह, रामलखन पांडेय, सुरेन्द्र पांडेय, राम भरोस शाह, राजू शाह, हीरालाल साकेत, अशोक पांडेय, मंगरू बियार सहित संविदाकार एवं अन्य वार्डवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर निगम प्रशासन के सहयोग से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुक्तिधाम निर्माण से
वार्डवासियों को अंतिम संस्कार के लिए बेहतर व्यवस्था मिलेगी, वहीं नाली निर्माण से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि वार्ड 36 को स्वच्छ, व्यवस्थित और विकासशील वार्ड के रूप में स्थापित किया जाए। भूमि पूजन के साथ ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और इसे निर्धारित समय में पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
वार्डवासियों ने पार्षद प्रेम सागर मिश्रा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम स्थानीय जनता की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने वाला है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button