जामताड़ा

रामपुर में भावनाओं का सैलाब , ग्रामीणों के आग्रह पर पहुँचे डॉ. इरफान अंसारी, कहा “सरोजली हमारी बेटी थी, उसके बच्चों का भविष्य मेरी जिम्मेदारी है”

Emotions erupt in Rampur; Dr. Irfan Ansari arrives at the request of villagers, saying, "Sarojali was our daughter; the future of her children is my responsibility."

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

जामताड़ा जिले के रामपुर निवासी सरोजली हेमब्रम (उम्र 23 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। सरोजली सामाजिक कार्यों में सक्रिय थीं और अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थीं। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को सूचना दी और आग्रह किया कि वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों। ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा — “जब तक मंत्री जी नहीं आएंगे, अंतिम संस्कार नहीं होगा।” ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए डॉ. इरफान अंसारी तुरंत रामपुर पहुँचे। शोकग्रस्त परिवार से मुलाकात कर उन्होंने संवेदना व्यक्त की। परिवार की हालत देखकर वे भी भावुक हो उठे और कहा — “चिंता मत कीजिए, सरोजली हमारी बेटी थी। उसके बच्चों का भविष्य मेरी जिम्मेदारी है। सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।” सरोजली अपने पीछे दो बेटियाँ और एक बेटा छोड़ गई हैं। डॉ. अंसारी ने परिवार को व्यक्तिगत आर्थिक सहयोग दिया और आश्वासन दिया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल दिलाया जाएगा।  उन्होंने कहा — “दुख की इस घड़ी में मैं और पूरा प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। समाज का कोई भी सदस्य अकेला नहीं है।” ग्रामीणों ने आभार जताते हुए कहा कि “आप हमेशा हमारे सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। यही एक सच्चे जनसेवक की पहचान है।” अंत में, डॉ. अंसारी ने सरोजली को श्रद्धांजलि दी और शांतिपूर्वक अंतिम संस्कार सम्पन्न कराया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button