VB-GRAMG योजना की डीडीसी ने की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन का निर्देश
DDC reviews VB-GRAMG scheme; directs for generation of person-days in line with targets

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल की अध्यक्षता में VB-GRAMG योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पाकुड़ एवं हिरणपुर प्रखंड के ग्राम रोजगार सेवकों और कनीय अभियंताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानव दिवस सृजन, NMMS ऐप के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने, जियो टैगिंग, ई-केवाईसी और नई योजनाओं की स्वीकृति की प्रगति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन करने, अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा उपस्थिति दर्ज करने में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित कार्यों में तेजी लाने और आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक समय पर पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में परियोजना पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक सहित संबंधित कर्मी उपस्थित थे।



