गोड्डा
जरूरतमंदों के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्पर : डालसा
जिले के लीगल एड क्लिनिक की ओर से विधिक सेवा दिवस पर शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : विधिक सेवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर रविवार को जिले के लीगल एड क्लीनिक की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। । इस दाैरान डालसा की टीम ने विधिक सेवा प्राधिकार के क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी दी। इसी कड़ी में बसंतराय प्रखंड के बोदरा पंचायत अंतर्गत सुरनिया में शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता बोदरा पंचायत की मुखिया इंदु देवी की। इस दोरान अधिकार मित्र नवीन कुमार, ,जयसवाल मांझी, पूर्व मुखिया जनार्दन मंडल आदि ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को संविधान में समान अधिकार व कर्तव्य प्राप्त हैं। ऐसे में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचाने की जरुरत है। अगर किसी जरुतमंद व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिला है तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आवेदन दे सकते हैं। उनके आवेदन पर विचार करने के लिए सक्षम पदाधिकारी के पास भेजा जायेगा। योजनाओं का लाभी सुनिश्चित कराने के लिए सभी प्रखंड में पीएलवी की ड्यूटी है। आप इनसे भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोर्ट, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग का संयुक्त संगठन है। इसलिए किसी भी मामले से संबधित समस्याएं प्राधिकरण के समक्ष रखा जा सकता है। शिविर में बिहारी मंडल, महेश्वरी देवी, किरण देवी, शिवानी कुमारी,सुलेखा देवी, सुरेश मंडल, मुकेश मंडल, कुंदन कुमार, कुमोद कुमार, कैलाश मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। इसी प्रकार जिला मुख्यालय के मध्य विद्यालय बालक में अधिकार मित्र मो. हसीब की अगुवाई में शिविर आयोजित की गई। वहीं विभिन्न प्रखंडों में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी गई।




