तेतुलमारी माडा कार्यालय में विक्षिप्त महिला की मौजूदगी से कर्मचारी परेशान, कार्रवाई अब तक नहीं
The presence of a mentally disturbed woman at the Tetulmari Mada office has upset employees, but no action has been taken yet.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। तेतुलमारी स्थित माडा (माडा) कार्यालय परिसर में पिछले कई दिनों से एक विक्षिप्त महिला का रहस्यमय ढंग से ठहराव बना हुआ है। महिला स्वयं को रंजू देवी, उम्र 24 वर्ष बताती हैं, किंतु देखने में उनकी आयु लगभग 45 वर्ष प्रतीत होती है। कार्यालय परिसर में आने-जाने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रवेश करते ही वह अचानक उठकर खड़ी हो जाती हैं और पूछती हैं — “किससे मिलना है, क्या काम है?” इस व्यवहार से कार्यालय आने वाले लोग असमंजस में पड़ जाते हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यह महिला प्रतिदिन ऑफिस खुलते ही अंदर प्रवेश कर जाती है और किसी के रोकने या बाहर भेजने पर भी वह जाने से इंकार कर देती है। इस संबंध में माडा कार्यालय, धनबाद मुख्यालय तथा तेतुलमारी थाना को लिखित शिकायत दी गई है, किंतु अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। कार्यालय कर्मियों ने स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया है कि महिला के सुरक्षा व उपचार की व्यवस्था कर उसे उचित स्थान पर पहुंचाया जाए।



