मथुरा

व्रन्दावन में 2 श्रद्धालुओं की मौत; बुजुर्ग ने बांके बिहारी मंदिर परिसर में तोड़ा दम

दूसरे श्रद्धालु की प्रेम मंदिर के सामने गई जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। दिल्ली से बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालु की मौत हो गई। गेट नंबर एक पर तबीयत बिगड़ने पर श्रद्धालु को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार की है. वहीं शुक्रवार को भी गुजरात का एक श्रद्धालु प्रेम मंदिर के सामने बेहोश हो गया था। उसकी भी जान चली गई थी। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली के हरिनगर के रहने वाले अखिल माथुर (68) परिवार के साथ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। वह शनिवार को श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद निकास द्वार एक पर बैठकर आराम कर रहे थे।परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर दिल्ली चले गए। अखिल पिछले 5 साल से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। गुजरात के भुज से कमलेश नाइक मथुरा-वृंदावन में दर्शन के लिए आए थे. शुक्रवार की देर शाम वह प्रेम मंदिर के सामने से होकर गुजर रहे थे। इस दौरान वह सड़क पर गिर गए। उनके मुंह से झाग आ रहा था। उनके साथ के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार की छुट्टी होने के कारण दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, नोएडा समेत कई राज्यों से श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन में दर्शन के लिए पहुंचे हैं. इसकी वजह से सभी मंदिर में जबरदस्त भीड़ है. कल से कुंज की गलियां फुल हो चुकी हैं। कई किलोमीटर लंबी लाइन में लगने के बाद लोगों को बांके बिहारी जी के दर्शन हो पा रहे हैं। जिला प्रशासन बैरिकेडिंग लगाकर धीरे-धीरे श्रद्धालुओं को आगे बढ़ा रहा है। मंदिर परिसर में भीड़ इकट्ठी न हो उसके लिए गेट नंबर 2 और गेट नंबर 3 से प्रवेश दिया जा रहा है जबकि गेट नंबर 4 और एक को निकास द्वार बनाया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button