अमेठी

ग्रामीण मिनी स्टेडियम में शुरू हुई ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए कौशल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में चार सौ से अधिक छात्र -छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व प्रमुख और प्रधान संघ भादर के अध्यक्ष इन्द्र बहादुर सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि खेल मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं। खेल में जीत हार से अधिक महत्व प्रतिभाग का है।
मुख्य अतिथि इन्द्र बहादुर सिंह,कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के प्र अ शिव सिंह, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक सुभाष सिंह,उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार आदि शिक्षकों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। संकुल शिक्षक देवांशु सिंह और उमेश त्रिपाठी ने बच्चों और शिक्षकों को खेल नियमों की शपथ ‌दिलाई।
पचास मीटर की दौड़ के साथ प्रतियोगिता का आरंभ हुआ।
निर्णायक की भूमिका जिला व्यायाम शिक्षिका आरती सिंह, ओम प्रकाश राव,कौशलेंद्र सिंह,सर्वजीत, गीता पाल ,नीतू सिंह, जीत लाल,,सौरभ सिंह, कुलदीप सिंह, अनिल कुमार, धीरेन्द्र कुमार, मिथिलेश मौर्य, गुंजन,निशा मिश्र,राज बहादुर,शिव मोहन यादव, राघवेन्द्र सिंह,सुमन सिंह, रीता यादव, संतोष कुमार, रविशंकर दूबे,राणा समीर, सुनील श्रीवास्तव, संदीप ओझा,वरूण बरनवाल ने निभाई। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के बच्चो‌ ने लालती देवी के संयोजन में वाणी वंदना और स्वागत गीत ‌प्रस्तुत किया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव भारती, ब्लाक अध्यक्ष कपिलेश यादव, रवीन्द्र सिंह,संतोष शुक्ला, इन्द्र पाल गौतम, रोहित प्रताप सिंह , सौरभ,अजय कुमार जायसवाल, विकास पाठक, सतीश शर्मा , दिलीप कुमार वर्मा आदि ने अभिलेखीकरण और पुरस्कार वितरण में योगदान किया।
कार्यक्रम का संचालन उमेश त्रिपाठी,देवांशु सिंह, सुभाष सिंह और राजेश कुमार ने किया।

प्रतियोगिता परिणाम -,एक नजर
कबड्डी -जूनियर संवर्ग, इस्माइलपुर विजेता, भादर -, उपविजेता
पी टी और विशेष प्रदर्शन -,भादर
खो-,खो, जूनियर संवर्ग बालिका -इस्माइलपुर, प्रथम, पीपरपुर -द्वितीय
कबड्डी, प्राथमिक बालिका -कल्याणपुर, विजेता, इस्माइलपुर उपविजेता
खो -खो,प्राथमिक बालक -इस्माइलपुर विजेता, भादर, उपविजेता
पचास मी दौड़ -मो वैश-, प्रथम,आइसा, प्रथम
सौ मीटर जूनियर अमन सरोज -प्रथम,, खुशी पाल -प्रथम
200 मी , जूनियर -,अंशिका, प्रथम,सोनू, प्रथम
400मी, जूनियर,अभय प्रताप सिंह, दृष्टि प्रजापति -प्रथम
600मी , जूनियर,पूजा कश्यप,सोनू पाल,-प्रथम
400 भी, प्राथमिक बालिका,नयनसी-, प्रथम, विवेक -सी एस भादर -1, प्रथम
लम्बी कूद,बालक जूनियर-साहिल कुमार, इस्माइलपुर प्रथम
लम्बी कूद, प्राथमिक बालिका-,अस्सो-प्रथम

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button