निकल गया कैंडल मार्च, दी गई दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। सोमवार शाम दिल्ली लाल किले के मेट्रो स्टेशन के सामने कार ब्लास्ट में मारे गए निर्दोष नागरिकों की याद में कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी की नगर ईकाई एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से दिल्ली लालकिले के पास हुए बम धमाके में मारे गए भारतीयों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च रेलवे स्टेशन अमेठी से प्रारंभ होकर राजर्षि तिराहे, गांधी चौक हनुमानगढ़ी मंदिर और पोस्ट ऑफिस होते हुए अम्बेडकर तिहारे के पास समाप्त हुई। इस दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद और आतंकियों को गिरफ्तार करो जैसे नारे भी लगाए गए।
अम्बेडकर मूर्ति पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का शोक सभा रखा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी के तहसील संयोजक सिद्धार्थ सिंह ने इस घटना को मानवता के लिए शर्मनाक बताया उन्होंने भारत सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और जांच कमेटी गठित करने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
कैंडल मार्च में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख डॉ धनन्जय सिंह, जिला संगठन मंत्री युवराज, जिला प्रचारक पवन जी, नगर कार्यवाह दिलीप कुमार, दिनेश तिवारी, अजय तिवारी, अनूप अग्रवाल,पवन कुमार वर्मा , विद्यार्थी परिषद अमेठी तहसील संयोजक सिद्धार्थ सिंह, नगर मंत्री अनिकेत मिश्र,शुभम मिश्र सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।



