जामताड़ा

कर्माटांड़ पंचायत में अबुआ आवास का गृह प्रवेश एवं प्रधानमंत्री आवास सुकृति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न

House warming ceremony of Abua Awas and distribution of Prime Minister Awas Sukriti Patra concluded in Karmatand Panchayat

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कर्माटांड़ पंचायत के कई गांवों में बुधवार को जनप्रतिनिधियों के द्वारा अबुआ आवास योजना के तहत बने दर्जनों आवासों का सामूहिक गृह प्रवेश कराया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को सुकृति पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर पंचायत उपमुखिया राजकुमार ने लाभुकों को सुकृति पत्र सौंपते हुए कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही गरीबों के लिए ठोस पहल कर रही हैं, जिससे हर परिवार को पक्का मकान मिल सके। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य है कि कोई भी परिवार बेघर न रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से भी ग्रामीण इलाकों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मुहैया कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पंचायत क्षेत्र के कई लाभुकों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। गृह प्रवेश समारोह के दौरान लाभुकों ने पारंपरिक तरीके से दीप जलाकर अपने नए घर में प्रवेश किया। मौके पर उपस्थित मंगल सोरेन, दशरथ मंडल, बहादुर मंडल, छक्कू मंडल, चेतु मंडल, मंगल मंडल, राखी कुमारी, निशा कुमारी, संतोषी देवी, आईना देवी, रेणु देवी, सिमरन कुमारी, मुन्ना मंडल,विमल गुप्ता, राजेश गुप्ता रोजगार सेवक अरविंद कुमार पंचायत सचिव अनीता टुडू ने भी लाभुकों को शुभकामनाएं दीं और योजना का सही उपयोग करने की अपील की। उपमुखिया राजकुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन परिवारों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है, उनका नाम आगामी सूची में जोड़ा जाएगा ताकि कोई भी पात्र परिवार वंचित न रह जाए। कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भागीदारी रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button