झुंझुनू

डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा का सूरजगढ़ में भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं सूरजगढ़। कस्बे के श्रीनाथ धाम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के पूर्व डीजीपी और आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष पद प्रत्याशी का अनुसूचित जाति समाज बंधुओं ने उनका साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। ओमप्रकाश सेवदा ने बताया कि आगामी माह दिसंबर में आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान के प्रदेश चुनाव होने वाले है,जिसमें रवि प्रकाश महरडा प्रत्याशी है। उनका आज सूरजगढ़ में स्वागत किया गया। कैलाश दास महाराज  ने कहा कि हमें गर्व करना चाहिए कि हमारे जिले का व्यक्ति पुलिस विभाग में उच्च पद पर रहा है जिन पर पूरी नौकरी में कोई दाग नहीं है। हमे इनके पक्ष में मतदान करके पूरे राजस्थान में यह मैसेज देना है कि है जिस जिले से रवि प्रकाश आते है उस जिले से उन्हें 100 फीसदी मतदान किया है। जिससे राजस्थान में जिले का नाम हो। सबसे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रींनाथ आश्रम के पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्रनाथ ने सभी समाज बंधुओं की तरफ से उन्हें साफा पहनाकर स्वागत किया। सभी आगंतुकों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में सभी उपस्थित समाजबंधुओं की तरफ से मुख्य अतिथि को अनुसूचित जाति की प्रदेश और जिले संबंधी समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मै सदा ही सामाजिक सेवा में अग्रसर रहा हूं आपकी आशाओं से भी अधिक सामाजिक हित में काम करने का आश्वासन देता हूं। इस पर सभी जिले वासियों ने जयभीम,और रविप्रकाश  ज़िन्दाबाद के नारे लगाए। सभी ने उन्हें जिले के 100 फीसदी मतदान करवाने  का पूरा विश्वास दिलाया।
इस मौके पर राधेश्याम चिरानिया,फूलचंद सुनिया,जनाब रईस कुरैशी, सज्जन कटारिया,सुशील कुमार,रोताश कटारिया,रामप्रताप,गोपीराम मेहरा,छाजूराम,प्रेमचद मेहरा,नमहेश,ओमप्रकाश कटारिया,भक्त मंदरूप सुनिया, शेरसिंह गुरावा, दारासिंह सहित कई लोग शामिल रहे। बैठक का संचालन ओमप्रकाश सेवदा ने किया। सुरेन्द्र नाथ महाराज ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button