गोड्डा
झारखंड स्थापना दिवस पर पोड़ैयाहाट में जल संरक्षण और हरियाली का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट : झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में रजत जयंती पर्व उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड के हाथी हरियारी गांव पंचायत भटौंधा में ग्रामीण विकास विभाग के तहत झारखंड जलछाजन मिशन एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक परिधान में कलश यात्रा निकालकर की गई। इसके बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मौके पर ग्रामीणों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर झारखंड राज्य तकनीकी विशेषज्ञ, पोड़ैयाहाट प्रखंड विकास पदाधिकारी, लघु सिंचाई प्रमंडल गोड्डा के सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, WDT’s सदस्य एवं पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे।अधिकारियों ने बताया कि WDC-PMKSY 2.0 योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, सिंचाई क्षमता में वृद्धि और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसी योजनाएँ पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बना रही हैं।कार्यक्रम का समापन ग्रामीणों के उत्साह और विकास के संकल्प के साथ किया गया।




