गाजियाबाद

तीन बाण धारी मानव सेवा दल द्वारा षष्टम विशाल श्री श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी के कृष्णा विहार फेस-2 स्थित सेवा धाम रोड पर तीन बाण धारी मानव सेवा दल (रजि.) द्वारा षष्टम विशाल श्री श्याम कीर्तन एवं जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में श्री श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया तथा अखंड ज्योत, पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा और छप्पन भोग के साथ भव्य दरबार सजाया गया। क्षेत्रवासियों ने खाटू श्याम जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचकर भजन-कीर्तन, मनमोहक झांकियों और भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया।
प्रसिद्ध भजन गायक साक्षी अग्रवाल, मनोज शर्मा “पागल” और दिनेश सिंघल ने अपनी मधुर आवाज़ में श्री श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुतियाँ देकर पंडाल को श्याम रंग में रंग दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने शिरकत कर श्री श्याम बाबा के दर्शन किए और तीन बाण धारी मानव सेवा दल के सदस्यों को सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और भक्ति भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गर्ग, अनिल गुप्ता, मदन लाल, अनूप शर्मा, विनीत महेश्वरी, सुमित कुमार, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट गाज़ियाबाद जिला अध्यक्ष विनीत गर्ग, भाजपा परशुराम नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सेवा दल की ओर से आए हुए अतिथियों का पटका पहनाकर और श्री श्याम बाबा का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नितिन अग्रवाल, एडवोकेट आर.के. पोद्दार, हरिओम पोद्दार, प्रेम अग्रवाल, जयप्रकाश प्रजापति, विक्की, रिंकू, विनोद कुमार तोमर, सोनू, प्रदीप, हर्ष, संतोष, मनीष मावी, राजीव पांचाल, तथा दिपांशु माहेश्वरी के योगदान की सराहना की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button