साहेबगंज

झारखंड स्थापना दिवस एवं रजत जयंती के अवसर पर

On the occasion of Jharkhand Foundation Day and Silver Jubilee

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज सदर प्रखंड के JSLPS अंतर्गत सभी 49 ग्राम संगठनों में सखी मंडल की दीदियों द्वारा ग्राम संगठन स्तरीय विशेष आयोजन
झारखंड स्थापना दिवस एवं रजत जयंती के पावन अवसर पर आज साहिबगंज सदर प्रखंड के JSLPS अंतर्गत सभी 49 ग्राम संगठनों में सखी मंडल की दीदियों द्वारा विशेष आयोजन किया गयाबैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को मजबूत करना,महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा आजीविका संवर्धन से संबंधित गतिविधियों को गति प्रदान करना था बैठक के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई बैठक के प्रमुख एजेंडा-
1. झारखंड स्थापना दिवस एवं रजत जयंती से संबंधित जागरूकता गतिविधियाँ
2. सखी मंडल के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की योजनाएँ
3. ग्राम संगठन स्तर पर आजीविका गतिविधियों के विस्तार की रणनीतियाँ
4. स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से जुड़ी सामुदायिक पहल
5. सरकार एवं JSLPS द्वारा संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा
6. ग्राम संगठनों में वित्तीय अनुशासन, लेखांकन एवं रिकॉर्ड संधारण की मजबूती
7. समूह आधारित उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श
सभी ग्राम संगठनों की दीदियों ने बैठक में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की दीदियों ने आने वाले समय में ग्राम संगठनों को और अधिक प्रभावी,पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने का संकल्प लिया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य स्थापना 25वे वर्ष रजत जयंती को हर गांव तक पहुंचाना तथा सखी मंडल की दीदियों द्वारा सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को और गति प्रदान करना था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button