खैरथल

जिला बचाओ आंदोलन के 100 वें दिन

सद्बुद्धि यज्ञ व अन्नकूट महोत्सव मे जिले से पहंचें सैकड़ो लोग,महिला शक्ति भी बड़ी संख्या मे रही मौजूद 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल : खैरथल जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के धरना-प्रदर्शन को 100 दिन पूरे होने पर सद्बुद्धि यज्ञ व अन्नकूट का आयोजन किया गया .संघर्ष समिति पदाधिकारी विक्की चौधरी ने बताया गूंगी- बहरी सरकार को जिला मुख्यालय खैरथल मे ही रखने की सद्बुद्धि आये इसी मकसद से सद्बुद्धि यज्ञ और अन्नकूट महोत्सव किया गया। इस अवसर पर विधायक दीपचंद खैरिया  नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी ,ओमप्रकाश रोघा ,गिरीश डाटा सर्वेश गुप्त,पंकज रोघा, शिवचरण गुप्ता ओमप्रकाश रोघा वीरसिंह ढिल्लन कृष्ण चौधरी महेन्द्र जाॅगिड दीपक चौधरी रामचंद्र कामरेड मनोज बुराहडीया प्रमोद ठेकेदार मांगेराम चौधरी योगेश गुर्जर निक्की प्रजापत दौलतराम पार्षद ,वरिष्ठ नेता अजीत यादव, सैकड़ो लोग यज्ञ मे शामिल हुए।

धरना स्थल पर हुई सभा को युवा नेता पंकज रोघा, विक्की चौधरी, मजदूर नेता धीरूभाई, मांगेराम चौधरी, सुरेश एच एम,फकीर चंद बम्बोरा, पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी, सुशीला चौधरी, वरिष्ठ नेता अजीत चौधरी रामचंद्र कामरेड ने सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद पर विकास के नाम पर वोट लेने और जिले का विकास पूर्णतया ढप्प करने का आरोप लगाते हुए कहा आज जिले के लोग सौं दिन से धरने पर बैठे है उसके पीछे भी सांसद और उनकी मण्डली की ओछी सोच है जो जिले मे कोई विकास तो करवा नही पायें तो जिले का नाम और स्थान बदलने का आसान काम करने लगे है और खैरथल-तिजारा मे पूर्व मे जो काम स्वीकृत हुए पड़े है जो होने ही है उनका श्रेय लेने का काम हो रहा है वक्ताओं का कहना है कि दशहरा यहीं मनाया होली भी यही मनायेगे अब पीछे हटने का कोई सवाल नही आंदोलन कितना लम्बा चले चलाया जाएगा जिले की जनता अपना हक लेकर ही रहेगी

धरने पर किशनगढ़ बास,मुण्डावर, कोटकासिम खैरथल से बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button