
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल-तिजारा जिले का नाम परिवर्तन करने एवं मुख्यालय को अन्यत्र ले जाने की आशंका के चलते जिला बचाओ संघर्ष समिति द्वारा किए जा रहे आंदोलन को आज शनिवार को 100 दिन पूरे होंगे
जिला बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी गिरीश डाटा ने बताया आंदोलन को शनिवार (15 नवंबर) को 100 दिन पूरे होगे सौवें दिन पर सरकार और उनके मुमाइंदों की सद्बुद्धि के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा उसके बाद बड़ी संख्या मे जिले से आये लोग सामूहिक राष्ट्रीय गान करेगे ,दोपहर में विशाल अन्नकूट महोत्सव होगा सौवें दिन पर बड़ी संख्या मे धरना स्थल पर जिले के लोग आएगे और सद्बुद्धि यज्ञ में आहुति देकर सरकार को सद्बुद्धि की कामना करेगे दोपहर मे विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया है आंदोलन गांधीवादी तरीके से जारी रहेगा अभी तो 100 दिन हुए है जरूरत पड़ी तो लम्बे समय तक आंदोलन जारी रहेगा। खैरथल-तिजारा -तिजारा की जनता थक कर बैठ जाने वालों में नही है
शुक्रवार को धरने पर विधायक दीपचन्द खैरिया, गिरीश डाटा, श्यामलाल शर्मा, वीर सिंह ढ़िल्लन, वेदप्रकाश कौशिक, दीपक चौधरी, संजय महावर, सर्वेश गुप्ता, पंकज रोघा, महेंद्र जांगिड़, नारायण छागाणी, महेश नाटानी गिरीश लोढ़ा, निक्की प्रजापति, कप्तान चौधरी, योगेश गूर्जर विक्की चौधरी, कामरेड रामचंद्र सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे


