अमेठी

बहुजन महापुरुषों का अपमान करने और आरक्षण खत्म करने वाले बहुरुपिए राजनीतिक दलों से सावधान रहें बहुजन समाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। रविवार को यमुना रिसोर्ट में सामाजिक परिवर्तन और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट में शिक्षित कर्मचारियों की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। संगोष्ठी की अध्यक्षता बामसेफ के संस्थापक सदस्य अवकाश प्राप्त रीजनल मैनेजर बाबू राम करन ने की। बाबू राम करन ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने भारत को दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया। संवैधानिक अधिकारों की बदौलत बेहतर जीवन जीने वाले एस सी और ओ बी सी समाज के शिक्षित कर्मचारी अब तक बहुजन समाज को एजूकेट करने में सफल नहीं हो पाए हैं, इसीलिए आज राजसत्ता बेलगाम हो गई है और भारतीय लोकतंत्र और भारतीय संविधान को लेकर चुनौतियां बढ़ गई हैं।इस देश में केवल मान्यवर कांशीराम साहब ही ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के संदेश को सौ प्रतिशत समझा और बहुजन समाज को हुक्मरान समाज बनने की लाइन में खड़ा कर दिया। देश में बहन सुश्री मायावती जी एक मात्र मास लीडर हैं जिन्होंने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के सपनों को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। पोलीटिकल पावर इज मास्टर की–बाबा साहब के सूत्र वाक्य का कमाल उत्तर प्रदेश की जनता चार बार देख चुकी है।
उन्होंने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के नाम से देश में चल रहे स्वार्थी संगठनों और और राजनीतिक दलों के बारे में बहुजन समाज को सावधान किया और कहा कि आरक्षण बचाने और निजीकरण की नीतियों को रोकने के लिए एसी,ओ बी सी और माइनॉरिटी के शिक्षित अधिकारी और कर्मचारी एक जगह ताकत लगाएं और उत्तर प्रदेश और देश में राजनीतिक बदलाव के लिए वातावरण तैयार करें। उन्होंने कहा कि बामसेफ के हर वर्कर को अपनी विभागीय ड्यूटी ईमानदारी से पूरी करने के सुबह ,शाम कम से कम पांच घंटे मूवमेंट के लिए काम करना चाहिए।
मुख्य अतिथि विश्व नाथ पाल ने वर्तमान भारतीय राजनीति पर विस्तार से संवाद किया और कहा कि जिन राजनीतिक दलों के पूर्वजों ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का हमेशा पग,पग पर अपमान किया और उनके बेटे और परिवार के लोगों ने सत्ता में रहते हुए बहुजन महापुरुषों का अपमान किया। जिले खत्म किए। आरक्षण के बिल को सदन में फड़वाने का काम किया, लाखों एस सी कर्मचारियों का डिमोशन किया और ठेकेदारी में आरक्षण खत्म किया,वे लोग भी आज बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम का फोटो लगाकर राजनीतिक हित साधन की असफल कोशिश कर रहे हैं।इनसे समाज को गुमराह होने से बचाने की जिम्मेदारी बहुजन समाज के प्रबुद्ध समाज की है।
संगोष्ठी में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के संदेशों को धरातल पर उतारने के लिए दिन रात काम करने का संदेश दिया गया। मुख्य मंडल प्रभारी महेंद्र प्रताप आनंद ने संगोष्ठी का संचालन किया।
मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, अवकाश प्राप्त शाखा प्रबंधक राम मिलन, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार संजीव भारती, सामाजिक कार्यकर्ता मुक्ति नारायण भारती,राम प्रसाद,डा मुकेश आनंद, सुरेश कुमार, डॉ बसंत लाल ,राममूरत भारती आदि ने संबोधित किया।
सुल्तानपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता भीम कुमार ने मान्यवर कांशीराम के द्वारा 6दिसम्बर 1978,को बनाई गई बामसेफ के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों, उपलब्धियों और वर्तमान चुनौतियों पर संवाद किया।बसपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button