बरेली

ठंड से बुखार और सांस के मरीज बढ़े

बच्चों पर हमलावर हुआ खांसी - जुकाम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मौसम में हो रहे बदलाव और ठंड के बढ़ते असर से बुखार, खांसी – जुकाम के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर बच्चों पर जुकाम, खांसी हमलावर हो गया है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों की स्क्रीनिंग हुई। बुखार, सर्दी, पेटदर्द के साथ ही जोड़ों में दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में बुखार, खांसी, जुकाम पीड़ित बच्चों को लेकर परिजन इलाज कराने पहुंचे। मेले में लोगों को फाइलेरिया नाइट ब्लड सर्वे अभियान के बारे में जानकारी दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button