लालगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ग्राम सभा एवं पीएम आवास के लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
प्रतापगढ़ : लालगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ग्राम सभा एवं पीएम आवास के लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया लालगढ़ ग्राम पंचायत में जनजातीय गौरव के तहत ग्राम पंचायत लालगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। इसके बाद ग्राम सभा का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों और योजनाओं पर चर्चा की गई।
इसी अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत लाभार्थियों के नव-निर्मित आवासों का गृह प्रवेश भी संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत लालगढ़ के प्रशासक उदयलाल मीणा ने की। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, उनके योगदान तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में हरिराम मीणा कनिष्ठ सहायक ग्राम विकास अधिकारी दिपक परमार अर्जुनलाल वार्डपंच गोपाललाल वार्डपंच उदयलाल वार्डपंच, दिलीप मीणा, प्रभुलाल, मन्नालाल, भेरूलाल मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



