गाजियाबाद

लोनी डिफेंस कॉलोनी में भाकियू (अनाज) की बैठक

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर भरी हुंकार

26 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय का होगा घेराव
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी तहसील के भोपुरा की डिफेंस कॉलोनी में भारतीय किसान यूनियन (अनाज) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में यूनियन पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान शामिल हुए। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों और खेतों के आसपास बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन तथा सार्वजनिक भूमि पर हो रहे कब्जों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। किसान यूनियन अनाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन शर्मा ने उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  अवैध नदी खनन, सड़कों, नहरों और सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के कारण खेती योग्य भूमि नष्ट हो रही है इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उन्होंने  26 फरवरी 2026 को जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए अपना ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया।
बैठक के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और किसान आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
केंद्रीय बजट 2026–27 पर चर्चा करते हुए किसानों ने कहा कि ₹54.1 लाख करोड़ के बजट में कृषि क्षेत्र को मात्र ₹1.50 लाख करोड़ (लगभग 2.7%) आवंटित किया जाना किसान विरोधी सोच को दर्शाता है।
भाकियू किसान अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने कहा,
“किसान अनुदान नहीं, नीति में सम्मान चाहता है। जब देश की आधी आबादी खेती पर निर्भर है, तो उसके हिस्से में केवल 2–3 प्रतिशत बजट देना अन्याय है। C2+50% एमएसपी की कानूनी गारंटी, राष्ट्रीय किसान आयोग और प्राकृतिक खेती के लिए ठोस बजट के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। किसान को आंकड़ों में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के केंद्र में स्थान मिलना चाहिए।”
यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम की
अध्यक्षता  प्रदेश सलाहकार मुल्क राज भगत व
मंच संचालन राष्ट्रीय महासचिव शर्मा यादव ने किया
इस अवसर पर
राष्ट्रीय महासचिव शर्मा यादव, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्नू अधाना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद दीवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव, धर्मवीर यादव, राष्ट्रीय सचिव सोहनलाल शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित सेन, प्रदेश सचिव सूरत, कपिल चंदेल, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष सनी सैन, युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप नागर, महानगर अध्यक्ष अजीत सिंह, राम गोपाल, राहुल भाटी, अनिल यादव, मोनिस, उदयवीर सिंह यादव मलिक, रणधीर, कृष्ण पाल सिंह, सोनू गुज्जर, शुभम शर्मा, पवन शर्मा, अनुज सिंह, ओमपाल, उदयवीर सिंह, राहुल गुज्जर, सौरभ चंदेला, सुमित सेन, संजय, हार्दिक पंडित सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button