असम

असम के तिनसुकिया जिले में राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह में उपस्थित राज्य के श्रम मंत्री रूपेश गोहाला। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

  असम : “संचारकर्मियों की रचनात्मक आलोचना सदैव स्वागत योग्य होती है। ऐसी आलोचना समाज को कभी नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि लाभ पहुँचा सकती है।” यह बात असम के तिनचुकिया जिला प्रशासन के सौजन्य से तथा तिनसुकिया जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के आयोजन में आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस के जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित असम के श्रम एवं श्रमिक कल्याण विभाग के मंत्री रूपेश गोहाला ने कही। उन्होंने पत्रकारों से रचनात्मक एवं सही तथ्यों पर आधारित सटीक आलोचना के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में समान भागीदार बनने का आह्वान किया। जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस गंभीर समारोह में उन्होंने चाय श्रमिकों, आदिवासी कल्याण एवं कारागार जैसे विभागों की जिम्मेदारी भी संभालने का उल्लेख किया। सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक संजय किशाण ने पत्रकारों को समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने गलत जानकारी के प्रसार से समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में उदाहरण सहित चर्चा की। इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार अमूल्य खटनियार ने “गलत सूचना के बढ़ते प्रवाह के बीच समाचार माध्यमों की विश्वसनीयता बनाए रखना” विषय पर मुख्य उद्घाटन भाषण दिया। उन्होंने भाषण में समाचार माध्यमों के इतिहास का भी उल्लेख किया और कहा कि पत्रकारों के लिए संविधान या कानून द्वारा कोई विशेष अधिकार नहीं है। पत्रकारों को अपने कार्य के माध्यम से अपने अधिकार और सम्मान अर्जित करना होता है। इससे पूर्व जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा ने स्वागत भाषण में इस दिवस के महत्त्व को समझाया। जिला आयुक्त स्वप्नील पाल के उपस्थितित्व में सभी पत्रकारों को जिला प्रशासन की तरफ से शुभकामनाएँ और उपहार प्रदान किए गए। सभा में पत्रकार पेंशनर धीरेंद्र डेका, वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत खटनियार तथा मनोरंजन मोरान ने भी संक्षिप्त भाषण प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में तिनसुकिया जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष ऋषि दास, जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ असम के तिनसुकिया जिला अध्यक्ष अखिल चंद्र बड़ुवा, अधिकृत तिनसुकिया पत्रकार संगठन के सचिव प्रशांत खटावल, माकुम प्रेस क्लब के अध्यक्ष काजल चौधरी, तिनसुकिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल तालुकदार समेत जिले के विभिन्न हिस्सों से आए सौ से अधिक वरिष्ठ और कनिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button