मुरादाबाद
योगीराज में भी खुलेआम घूम रहा गंभीर धाराओं में दर्ज मामले का आरोपी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कानून के पालन और पुलिस कंट्रोल के दावे भले ही किए जा रहे हों, मगर हकीक़त इससे परे है। जिसका जीता जागता उदाहरण चंदौसी का दबंग शिक्षक नेता दिनेश शर्मा है। विगत एक सप्ताह पूर्व चंदौसी कस्बे में रहने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के रसूखदार शिक्षक नेता दिनेश शर्मा और उसके पुत्र ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपनी दबंगई के बल पर पड़ोस में रहने वाले वकील रूपेश यादव और उसके मित्र अभिषेक गौड़ ओर अविनाश पर जानलेवा हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया था और बुरी तरह मारा पीटा था। उसके बाद जिला बार एसोसिएशन के विरोध पर शिक्षक नेता दिनेश शर्मा और उसके पुत्र आयुष शर्मा व अन्य पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, मगर आरोपी तभी से अपने घर से फरार होकर लखनऊ अपने आकाओं के पास जा पहुंचा और पीड़ित पक्ष को धमकाने लगा। इससे भी बढ़कर बात यह है कि गम्भीर आपराधिक मामले में आरोपी नेता दिनेश शर्मा शासन के अधिकारियों की बैठकों में प्रतिभाग करता और खुलेआम लखनऊ की सड़कों पर घूमता दिखाई दे रहा है। जबकि कमजोर व्यक्ति को पुलिस तत्काल जेल में डालने से नहीं चूकती है। मगर इस शिक्षक नेता के आगे प्रदेश ओर जिले की पुलिस बेबस नजर आ रही है, और यह कानून का माखौल उड़ा रहा है। सूत्रों की मानें तो बेसिक शिक्षा विभाग का यह नेता कई अधिकारियों ओर नेताओं की चरण वंदन करता रहता है और जिले के मुखिया का खासमखास भी है। शायद इसलिए ही अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। अब देखते हैं कि योगीराज में कानून का राज चलेगा या अपराधी इसी तरह खुला घूमते रहेंगे।




