जामताड़ा

देवडीह में दहशत का माहौल: सुबह-सुबह घर में घुसकर हमला, पीड़ितों ने कहा हमारी जान खतरे में है

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के देवडीह गांव से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार सुबह परिवार पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने की शिकायत पीड़ितों ने जामताड़ा पुलिस अधीक्षक के आवास पर पहुंचकर दर्ज कराई। पीड़ित अफजाल अंसारी, हजरत मियां, और जबीदा बीबी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे अब्दुल सत्तार, जहलू मियां, रफीक अंसारी, मुजफ्फर अंसारी, और लाल बाबू उनके घर पर धावा बोलते हुए घुस आए और जान मारने की नीयत से मारपीट करने लगे। पीड़ितों के अनुसार, आरोपित आए दिन उनके घर के रास्ते में गाय बांधकर रास्ता जाम कर देते हैं, और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी देते रहते हैं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और सोमवार को उक्त लोग अचानक घर में घुसकर हमला करने लगे। पीड़िता जबीदा बीबी ने रोते हुए बताया कि हमलावरों ने उनके सीने पर बेरहमी से प्रहार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। जब उनके बेटे और अन्य परिजन बचाने पहुंचे तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित परिवार ने एसपी से कहा कि आरोपितों ने पहले भी कई बार बड़ी घटना करने की धमकी दी है। उन्हें आशंका है कि कभी भी जान का खतरा हो सकता है। परिवार ने हाथ जोड़कर तत्काल पुलिस सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है, जबकि पीड़ित परिवार डर और तनाव में जीवन व्यतीत कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button