बरेली
यातायात पुलिस बरेली व एंटी क्राईम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट का सयुंक्त अभियान
बांटे गए हेलमेट

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश एवंं एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान तथा पुलिस अधीक्षक यातायात पुलिस बरेली श्रीमान् अकमल खान के दिशा निर्देशन में 17-11-2025 नवंबर को मिनी बाई पास “यातायात माह नवम्बर 2025” के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक किया गया टी आई विपिन कुमार राघव जी ने लोगों को हेलमेट की उपयोगिता सहित यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया ।
एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट के चैयरमेन कमलजीत सिंह ने लोगों को हेलमेट ना पहनने से जो शारीरिक नुकसान सहित व्यक्ति के सर में होने वाले आघात पहुंचने व उससे होने वाले मौतों के संबंध में सचेत करते हुए कहा कि गले से ऊपर लगने वाले भारी आघातों से याददाश्त तट जा सकती है, लकवा मार सकता है, अपंग हो सकता है। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट आवश्यक लगायें।
और साथ ही जरुरतमंद लोगों को हेलमेट भी वितरित किए गये और दो पहिए, चार पहिया वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाया गया कमलजीत सिंह जी ने संगठन का स्मृति चिन्ह देकर टी आई विपिन कुमार राघव जी का स्वागत किया और यातायात पुलिस बरेली के सहयोग के लिए का आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में टी आई विपिन कुमार राघव टी एस आई सत्यवीर सिंह, कांस्टेबल मुकेश , कमल जीत सिंह, सविता शर्मा, संजय शर्मा, राजीव सक्सेना, आरती, नीरू अरोड़ा, रति राम, ज्वाली राम, पूजा दुबे, अनिल सिंह, भगवान दास, रवि राठौर, कौशल वर्मा, संजीव अग्रवाल, इकबाल अंसारी, इरफान, आदि लोग उपस्थित रहे।



