बाराबंकी

छुट्टा एव पालतू गौवंशीय पशुओं का वध करने वाले गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। बीते दिनों से थाना सफदरगंज एव मसौली मे छुट्टा एव पालतू गौवंशीय पशुओं का वध करने वाले गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को मसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस ने गिरफ्त मे आये अभियुक्तों ने कई घटनाओं को स्वीकार किया ।
  बताते चले कि गत 17 / 18 फ़रवरी की रात्रि मे सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर मजरे नसीरनगर निवासी छोटेलाल कनौजिया पुत्र राम औतार की गाय को चोरी कर खेत मे वध कर मांस उठा ले गये थे इससे एक सप्ताह पूर्व सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली के मोहल्ला कटरा निवासी रामविलास प्रजापति की पालतू गाय का नाले के निकट वध कर मांस उठा ले गये थे इसी तरह गत 17 मार्च की रात्रि थाना मसौली के सुल्तानपुर गांव के राकेश यादव पुत्र रामदुलारे यादव की दुधारु गायों का वध कर मांस उठा ले गये थे  पुलिस के लिए चुनौती बने गौहत्यारो की तलाश मे जुटी पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले जिसके आधार पर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक राजकरन सिंह एव पुलिस टीम ने जमालपुर बंजारनपुरवा मजरे धरौली निवासी अनीश उर्फ कालिया पुत्र हजारी,  अब्दुल हसीम उर्फ बौनिया पुत्र हजारी सलमान पुत्र नूर मोहम्मद व लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र बुचड़ खाना निवासी गुलाम शाकिर उर्फ सलमान पुत्र मो0 अख्तर को नर्सरी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर क्षेत्र मे घटित गौहत्या की घटनाओ का खुलासा किया इससे पूर्व मसौली पुलिस ने गत 22 मार्च की रात्रि को मसौली पुलिस ने बांसा निवासी 10 हजार के इनामी वांछित गौहत्यारे उस्मान उर्फ़ कलेजी को मुठभेड़ मे लगड़ा कर गिरफ्तार किया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button