अमरोहा

थाना आदमपुर का भ्रमण कर छात्राओं को मिली पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार आनंद के निर्देशन में मिशन शक्ति5 के तहत मां शारदा इंटर कॉलेज आदमपुर की छात्राओं को सोमवार को थाना आदमपुर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को थाना परिसर, विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया और महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने छात्राओं को महिला हेल्पडेस्क, बीट व्यवस्था, डायल-112 की भूमिका तथा महिला सुरक्षा से संबंधित 1090, बाल संरक्षण हेतु 1098, आपातकालीन सेवा 112, साइबर अपराध 1930 और एंबुलेंस सेवा 108 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के महत्व से अवगत कराया।
यातायात माह 2025 के तहत सड़क सुरक्षा पर जागरूकता सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं को यातायात नियमों, हेलमेट-सीटबेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग और मोबाइल के इस्तेमाल से होने वाले खतरों के बारे में बताया गया। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता व पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button