पाकुड़

पाकुड़ प्रखण्ड में विकास योजनाओं की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण

On-site inspection of the progress of development schemes in Pakur block

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार टुडू ने प्रखण्ड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की कार्य प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कालिदासपुर पंचायत के पोरालबेना गांव में निर्माणाधीन सिंचाई कूप का भी जायजा लिया। इस दौरान अजीत कुमार टुडू ने तय मानकों के अनुरूप सिंचाई कूप निर्माण कार्य की गुणवत्ता का गहन सर्वेक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मियों एवं कार्यदायी एजेंसी को निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे, इसके लिए कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी के निरीक्षण से क्षेत्र में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशासनिक सक्रियता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button