बेतुल
बैतूल ग्राम पंचायत चुनालोना के औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही, सचिव घंटों रहे गायब
सचिव पर लगातार अनुपस्थित रहने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। ग्राम पंचायत चुनालोमा में लगातार हो रही लापरवाही और विकास कार्यों में आ रही रुकावटों को लेकर ग्रामीणों का धैर्य अब टूटता दिख रहा है। 18 नवंबर को कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बैतूल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में पंचायत कार्यालय में अनियमितताए सामने आईं। निरीक्षण अधिकारी के सुबह 11.45 पर पंचायत पहुचने के बावजूद सचिव पंचायत में मौजूद नहीं थे, और एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी वे अनुपस्थित ही रहे। ग्रामीणों ने पुष्टि की कि सचिव नियमित रूप से समय पर उपस्थित नहीं होते, जिससे पंचायत के कार्य बुरी तरह प्रभावित होते हैं। पंचायत में पर्याप्त राशि उपलब्ध होने के बावजूद भी कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की गई है, जिसके कारण विकास कार्य लंबे समय से ठप पड़े हैं। ग्राम रोजगार सहायक ने 12 बजे अतिरिक्त पंचायत की फोटो भी अपलोड की, जिससे स्थिति और स्पष्ट हो गई। इस पूरे प्रकरण पर ग्रामीण सुखनन्दन राठौर, कृष्णा, नितेश एवं भारती ने हस्ताक्षर कर तस्दीक की।
इसी तरह 17 नवंबर को भी ग्रामीणों ने सचिव नामदेव पाटणकर के खिलाफ पंचनामा तैयार किया, जिसमें दर्ज किया गया कि सचिव लगातार विलंब से पंचायत पहुचते हैं। इससे पूर्व भी कई बार पंचनामा बनाए गए थे, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। 17 नवंबर को भी सचिव दोपहर 2 बजे तक पंचायत में अनुपस्थित पाए गए, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई। इस पंचनामा पर उपसरपंच अर्चना राठौर सहित ईश्वर राठौर और सूरज परते ने हस्ताक्षर किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की लापरवाही से ग्रामीणजन परेशान हैं और पंचायत के विकास कार्य रुक गए हैं।


