बेतुल

बैतूल मतदाताओं की सुविधा के लिए नगर पालिका ने शुरू किया हेल्प डेस्क

एसआईआर-26 पुनरीक्षण के लिए मिलेगा आसान समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। नगर पालिका बैतूल ने नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सहायता केंद्र हेल्प डेस्क की शुरुआत कर दी है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 26 के दौरान जिन लोगों को नाम जुड़वाने, संशोधन या किसी भी प्रकार की समस्या आती है, वे सीधे नगरपालिका बैतूल के हेल्प डेस्क से सहायता ले सकेंगे।
कार्यालय अधीक्षक विजय हुद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि हेल्प डेस्क प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक नगरपालिका टाउन हॉल में संचालित रहेगा, जहां कर्मचारी मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रियाओं के बारे में तुरंत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। नगर पालिका का उद्देश्य है कि किसी भी मतदाता को सूची से संबंधित कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी काम सरलता से पूर्ण हो सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button