झुंझुनू

26 नवंबर को हिरवा गांव में संविधान दिवस पर संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम को लेकर गांव गांव ढाणी ढाणी प्रचार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। 26 नवंबर को सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिरवा में भंते विनयपाल के सानिध्य में संविधान दिवस पर संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम को लेकर जिले की भीम आर्मी टीम द्वारा गांव गांव  ढाणी ढाणी प्रचार किया जा रहा है। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि खानपुरिया की ढाणी , डांगीया  की ढाणी, कलगांव, बामनवास, बृजलालपुरा आदि स्थान पर संपर्क किया। गांव के युवा साथी व महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। ओमप्रकाश सुंनिया का सूरजगढ़ विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ग्रामवासियों ने माला पहना कर बधाई दी‌। खानपुरिया ढाणी में कबीर पंथ के अनुयायी गुरुदयाल के स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित करके श्रंद्धाजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम आर्मी राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश प्रभारी अनिल धेनवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र हटवाल व आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमरचंद हरसोलिया रहेंगे। अतिथि प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह जोसवाल व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान इंदासर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजगढ़ विधानसभा प्रत्याशी शकुन जिलोवा होंगे।ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल खुड़ीवाल  ने बताया है कि संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम बहुजन समाज की एकजुटता का प्रतीक बनेगा। झुंझुनूं जिले में गांव गांव ढाणी ढाणी संपर्क किया जा रहा है। संगठन व पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगें। बैठक में  सूरजगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश सुंनिया खानपुरिया , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल खुडिवाल , मानसिंह बृजलालपूरा, दलीप बामनवास,अमित कुमार,अजीत तंवर, हरिसिंह, प्रेमसिंह, रोशनलाल, गजानंद,संतोष देवी, विमला, अनिता, सुनीता, मंजू, संजू, प्रमोद, सुशीला, रूक्मानंद, विमलेश देवी, मंजीत,आदी भीम आर्मी कार्यकर्ता व कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button