बाराबंकी

गंगा अवतरण’ कथक नृत्य की महादेवा महोत्सव में भव्य प्रस्तुति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। महादेवा महोत्सव के प्रतिष्ठित मंच पर आज पर्णिका श्रीवास्तव और उनके ग्रुप द्वारा गंगा अवतरण कथक नृत्य नाटिका की भव्य प्रस्तुति दी गयी। यह प्रस्तुति माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरित होने की पौराणिक कथा को नृत्य, भाव और संगीत के माध्यम से सजीव रूप में दर्शायी गयी। नृत्य नाटिका में पर्णिका ने माँ गंगा की भूमिका निभाई, जबकि शिव जी का प्रभावशाली किरदार अभिजीत ने प्रस्तुत किया। कपिल मुनि और राजा भगीरथ की भूमिकाएँ अंश पांडे ने संभाली। समूह नृत्य में रितिका मिश्रा, अनुराधा और जया ने भी अपनी प्रस्तुति से मंच की गरिमा बढ़ाई। महोत्सव में हुई इस आकर्षक प्रस्तुति ने न केवल दर्शकों को भारतीय संस्कृति और पौराणिक धरोहर से जोड़ने का कार्य किया, बल्कि प्रेरणा और आध्यात्मिकता का संदेश भी प्रसारित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button