बोकारो
महादेवा महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा दर्शकों का मन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा के दूसरे दिन सांस्कृतिक पांडाल में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के कार्यक्रम देखने के लिए दर्शक डटे रहे। रामनगर पी जी कालेज से आए शिवा मिश्र की टीम ने भोलेनाथ की स्तुति कैलाश के निवासी नमो बार-बार हो की प्रस्तुति देकर भगवान भोले की भक्ति में डुबो दिया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय गणेशपुर के बच्चों ने शिव तांडव व विजयी भव पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।सूरतगंज कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा, पायल, अर्चना, प्रियांकी, राधा, मंजू, महक, सुधा ने कालियों कूद पड़े मेलो में राजस्थानी गीत पर भाव भरा नृत्य प्रस्तुत किया। सिरकौली प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने आरंभ है प्रचंड पर प्रस्तुति दी। अंशिका व सपना उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरकौली ने ए वतन ए वतन जाने जा गाने पर भाव भरा नृत्य प्रस्तुत किया। लोग जलवा तेरा जलवा पर आनंदित हो उठे। बीपीएन विद्यालय की छात्राओं ने अनुष्का तिवारी, आरुषी, नित्या गुप्ता, स्वस्तिका पाठक, वेदिका पाठक, प्रतिमान अवस्थी ने अब कतरा बोल रहा गाने की धुन पर नृत्य की भाव भंगिमाओं से लोगो को राष्ट्र प्रेम में डुबो दिया। इसी के साथ हर हर गंगे गाने पर भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।प्राथमिक विद्यालय सिरकौली की छात्रा अंशिका यादव व अजय शेखर ने ‘फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी’ गाने पर भावभरा नृत्य कर भक्ति भावना का संचार किया। एसबीपीएम के बच्चों ने शारिब, अवंतिका, प्राप्ति, शगुन, रिया, विधि, आराध्या, रितिका, शिवांगी ने शूर वीर थीम पर एक-एक करके सब गण जीते गाने पर बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति देकर वीर शिवा जी की वीरता का गुणगान किया। इनकी ऑपरेशन सिंदूर प्रस्तुति खूब सराही गई। प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर की छात्राओं प्राँशी, अंशिका, रिया, शिवानी ने शिव विवाहोत्सव नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरी। नुक्कड़ नाटक घर की रोशनी प्राथमिक विद्यालय कटियारा के बच्चों ने प्रस्तुत किया जिसे काफी सराहना मिली। प्राथमिक विद्यालय मोहड़वा की छात्राओं ने ओ री चिरैया व प्राथमिक विद्यालय मोहरी की छात्राओं ने राधा कैसे न जले गाने पर भक्ति भंगिमा बिखेरी। कांति महाविद्यालय के छात्र जतिन नाग का शिव तांडव बड़ा मनोहारी रहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, प्राचार्य पी जी कालेज डा कौशलेंद्र विक्रम मिश्रा, उमा नाथ मिश्रा, हनुमंत अवस्थी, अजय तिवारी प्रधान भी बच्चो का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहे।



