बाराबंकी

कोई भी किसान तौल केन्द्र से बिना धान विक्रय के वापस न लौटे किसान हित में जिलाधिकारी की बड़ी पहल

धान खरीद प्रक्रिया और अधिक सरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी : जनपद में 25 अक्टूबर 2025 से सरकारी धान खरीद प्रारम्भ हो चुकी है। किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने धान खरीद प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि छोटे, सीमांत, महिला और दिव्यांग किसानों को किसी टोकन की जरूरत नहीं होगी। ऐसे सभी किसान जिनके विक्रय की मात्रा 30 कुंतल या इससे कम है वह सीधे अपने नजदीकी सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान तौल केंद्र से वापस नहीं लौटेगा—उसका धान अवश्य लिया जाएगा। सभी क्रय केंद्र प्रभारी को यह निर्देश सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
*किसानों को भुगतान 48 घंटे के भीतर*
किसानों की सुविधा को देखते हुए जिलाधिकारी ने भुगतान प्रक्रिया को भी सरल बनाने के निर्देश दिए हैं। किसानों का धान बिकने के बाद भुगतान 48 घंटों के भीतर सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। इसके लिए किसानों को अपना बैंक खाता आधार से लिंक कराकर NPCI मैपिंग अवश्य करानी होगी।
*गीले या असाफ धान पर भी राहत*
जिन किसानों का धान गीला या असाफ है, उन्हें भी वापस नहीं लौटाया जाएगा। ऐसे किसान नजदीकी मंडी या चौपाल पर जाकर धान को सुखाकर/साफ कर सकते हैं और फिर क्रय केंद्र पर उसका विक्रय कर सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button