गाजियाबाद

लोनी के वार्ड सभासद गुलज़ार अल्वी पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या 35 के सभासद गुलज़ार अल्वी के विरुद्ध राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला लोनी बोर्डर थाने में दर्ज किया गया है। बीती रात सोशल मीडिया पर तीन तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें गुलज़ार अल्वी के घर पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग घर में रखे सामान को ढकने के लिए किया गया दिखाई दे रहा है।
तस्वीरें सामने आने के बाद चौकी इंचार्ज इंद्रापुरी ने वायरल फोटो को आधार बनाकर सभासद गुलज़ार अल्वी के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मुकदमा कायम किया है।
मामले के सोशल मीडिया पर फैलने के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button