बाराबंकी

एकदिवसीय जनपदस्तरीय मिलेट्स मेला सह प्रदर्शनी एवं मिलेट्स रेसिपी उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी । राजकीय इण्टर कालेज आडिटोरियम, बाराबंकी में मुख्य अतिथि सतीष चन्द्र शर्मा जी, राज्य मंत्री, खाद्य एवं रसद, उ0प्र0 की गरिमामयी उपस्थिति में जनपदस्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी, उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत एकदिवसीय जनपदस्तरीय मिलेट्स मेला सह प्रदर्शनी एवं मिलेट्स रेसिपी उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही शोध केन्द्र, बाराबंकी द्वारा संचालित आर0ए0टी0डी0एस0 योजनान्तर्गत किसान संगोष्ठी/मेला का आयोजन किया गया। इसके साथ ही इन-सीटू योजनान्तर्गत पराली प्रबन्धन के सम्बन्ध में जनपदस्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, जिला पंचायत सदस्य भुल्लन वर्मा, डा0 अवधेश वर्मा,  राम बरन वर्मा, ललित वर्मा, जिलाधिकारी महोदय, बाराबंकी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी अन्ना सुदन, उप कृषि निदेशक, बाराबंकी धीरेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई, अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत, कृषि विज्ञान केन्द्र,हैदरगढ़, बाराबंकी के अध्यक्ष डा0 अश्वनी कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक रूपन रघुवंशी, अग्रणी जिला प्रबन्धक सौरभ मौर्य, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई आर0के0 सिंह, भूमि सरंक्षण अधिकारी, गोमती, बाराबंकी सौरभ कुमार, भूमि सरंक्षण अधिकारी, कुर्सी, बाराबंकी विनोद कुमार यादव आदि सहित कृषि एवं सम्वर्गीय विभागों के जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित किये जाने वाले किसान दिवस का भी आयोजन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के हस्तान्तरण के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी कराया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के लगभग 1200 किसान भी उपस्थित रहे। साथ ही कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना आदि विभागों के साथ ही विभिन्न निजी उर्वरक/बीज/पेस्टिसाइड प्रतिष्ठानों एवं कृषि यंत्रों के कृषकोपयोगी स्टाल भी लगाये गये।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों तथा अधिकारियों द्वारा मेले में लगे कृषकोपयोगी स्टालों का अवलोकन करने के उपरान्त दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। उप कृषि निदेशक, बाराबंकी द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत देय सुविधाओं एवं योजनाओं के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि  सतीश चन्द्र शर्मा , राज्य मंत्री, खाद्य एवं रसद, उ0प्र0 द्वारा सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत किसान भाइयों को दिये जा रहे लाभ एवं उनकी उन्नति के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत द्वारा केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसान भाइयों, महिलाओं एवं युुवाओं हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुये बताया गया कि सरकार सतत रूप से सभी स्तरों पर किसान भाइयों और महिलाओं के उत्थान हेतु प्रयत्नशील है। विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह द्वारा किसान भाइयों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि वर्तमान सरकार कृषकों के समस्त हितों को ध्यान में रखते हुये ही नीतियों का संचालन करती है।
इस अवसर पर स्थानीय लोकगायक जमुना प्रसाद की टीम द्वारा कृषकोपयोगी नुक्कड़ नाटक एवं लोकगीतों के माध्यम से भी किसान भाइयों को पराली प्रबन्धन एवं मिलेट्स फसलों की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button