गाजियाबाद
स्वर सरिता के सौजन्य से स्वर स्मार्ट अवॉर्ड द्वारा गीत और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 2 दिसंबर को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी दिल्ली। स्वर सरिता के सौजन्य से स्वर स्मार्ट अवार्ड द्वारा आगामी 2 दिसंबर को लाजपत भवन, निकट मूलचंद मेट्रो स्टेशन पर भव्य गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक राजा भार्गव और कार्यक्रम निदेशक रवि कसाना ने इस संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी ईशा सक्सैना होंगी। साथ ही तिलक खेरा, शो मैनेजर हुमा खान, दिल्ली पुलिस से इंद्रपाल सिंह, शो एंकर पायल कंकर भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर के रूप में
शान मोहम्मद की सहयोगी कंपनी—
MCPL, NDN24, फेस ग्रुप, स्वदेश प्रेम न्यूज, VIP न्यूज इंडिया, CPL, गीतांजलि आर्ट वेलफेयर सोसाइटी
आदि शामिल रहेंगे ।


