अमेठी

स्वाभिमान और नारी शक्ति का प्रतीक है रानी लक्ष्मीबाई का जीवन दर्शन -अवधेश नारायण पाण्डेय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज भादर में बुधवार को रानी लक्ष्मीबाई बाई की जयंती और वार्षिकोत्सव समारोह का एक साथ आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने गीत संगीत के सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।मुख्य अतिथि अवधेश नारायण पाण्डेय ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई बाई का जीवन दर्शन स्वाभिमान और नारी शक्ति का प्रतीक है। उनकी शौर्य गाथाएं सारी दुनिया में गाई जाती हैं।विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान की प्रतीक हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। प्रबंधक सन्तबख्श सिंह ने अतिथियों को विद्यालय की शैक्षिक प्रगति के बारे में जानकारी दी और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया।प्रधानाचार्य गिरीश सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक शामिल हुए।समारोह को अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिला महामंत्री राकेश सिंह ने भी सम्बोधित किया।कालेज की शिक्षिका विनीता सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।समारोह का संचालन सुरेन्द्र पांडेय ने किया।भानु प्रताप सिंह, लालजी सिंह,लालमाधव सिंह,शिवलखन मिश्र के साथ स्टाफ से श्रीमती किरन सिंह, धनंजय ओझा, हरिवंश सिंह, विनोद कनौजिया, विशाल आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button