मुरादाबाद
“राष्ट्रार्पण स्वर्णिम, सशक्त व सनातन राष्ट्र को गति” संगठन द्वारा एस एस पी सतपाल अंतिल को सम्मानित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। राष्टार्पण स्वर्णिम सशक्त व सनातन राष्ट्र को गति की महानगर अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने कहा कि एस एस पी श्री सतपाल अंतिल जी द्वारा दिखाए गए अदम साहस का जो परिचय दिया है एवं अपनी जान की परवाह न करते हुए मुरादाबाद जिले को कुख्यात बदमाशों से भयमुक्त किया है और कानून व्यवस्था के अंतर्गत मुरादाबाद निवासियों को संरक्षण प्रदान किया है जिसकी हर वर्ग ने विशेष सराहना की है|
स्वागतकर्ता में महानगर अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, रेनू सक्सेना, नीतू सिंह राजपूत, स्नेहलता चौधरी, सुनीता चौधरी, मीनू सैनी आदिया ने भी अपना सहयोग प्रदान किया|



