बेतुल

बैतूल धरती आबा बिरसा मुंडा की मूर्ति ग्राम कड़ाई पहुंची

10 फिट ऊंची और 10 क्विंटल वजन की मूर्ति बनी आकर्षण का केन्द्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। भारत भारती संस्थान समीप कढ़ाई में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पहुंची जहां ग्रामीणों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ मूर्ति का पूजन किया। इस मूर्ति को बैतूल के ही बेटे ने डॉ.कीर्ति सिंह ने तराशा है। बैतूल निवासी प्रख्यात चित्रकार एवं मूर्तिकार डॉ.सिंह वर्तमान में शासकीय गीतांजलि कन्या महाविद्यालय भोपाल में फाइन आर्ट डिपार्टमेंट के सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उन्होने बताया कि मूर्ति की ऊंचाई 10 फिट एवं वजन 10 क्विंटल  है। कीर्ति ने मूर्ति कों अनोखे अंदाज में बनाया है। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के हाथों में पेड़ों को बचाने का संकेत दिया है। क्योंकि हमारे महान नायक जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण से जुड़े हुए थे। डॉ.सिंह ने बताया कि सरपंच पुष्पा झरबड़े, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ.सुखदेव डोंगरे और एसएल मर्सकोले के सहयोग के बिना यह प्रोजेक्ट करना मुश्किल था। उल्लेखनीय है कि डॉ.कीर्ति सिंह को देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी अनेक अवार्ड मिल चुके हैं। वर्तमान में डॉ.कीर्ति और भी स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों की मूर्तियां एवं पेंटिंग तैयार कर रहें हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button