ललितपुर

योजनाओं का ग्राम स्तर तक करें प्रचार

हर श्रमिक का बने ई-श्रम कार्ड : सांसद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सांसद ने श्रमिक कल्याण, ग्रामीण स्वरोजगार, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और सड़क निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सांसद ने वीबी-जीरामजी योजना का ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार कराने और 100 दिन से अधिक कार्य करने वाले सभी श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए ग्राम स्तर पर कैंप लगाने को कहा। उन्होंने ललितपुर को दुग्ध उत्पादन के लिए अनुकूल बताते हुए इस क्षेत्र में अधिक इकाइयां स्थापित कराने पर जोर दिया। ग्रामीण इंफ्रास्टट्रक्चर की समीक्षा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों में आ रही बाधाएं दूर कर निर्माण तेज करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की प्रगति पर संतोष जताते हुए सांसद ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कार्यों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने को कहा। मुख्यमंत्री आवास योजना में दिव्यांगों और सहारिया समुदाय को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान गर्मी में लाइन लॉस और लो वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान की रणनीति बनाने को कहा गया। वहीं जल जीवन मिशन के तहत 335 गांवों में जलापूर्ति शुरू होने की जानकारी दी गई, जिस पर सांसद ने खुदाई वाली सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम सत्य प्रकाश, एसपी मो.मुश्ताक, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ शेषनाथ चौहान, प्रिसिपल मेडिकल कॉलेज डा.मयंक शुक्ला, सीएमओ डा.इम्तियाज अहमद, पीडी डीआरडीए दीपक यादव, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, डीडीओ अतिरंजन सिंह, डीआईओएस ओपी सिंह, बीएसए रणवीर सिंह, अधि.अभि. जल निगम ग्रामीण अवनीश सिंह, अधि.अभि. जल संस्थान, अधीक्षक अभियंता विद्युत, ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, समाज कल्याण अधिकारी नीरज सिंह, एलडीएम रंजीत कुमार, डीआईओ सहित विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button