ललितपुर

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

काम करते समय अचानक गिरने से हुयी थी मूर्छित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। तालबेहट तहसील अंतर्गत पूराकलां थाना क्षेत्र के गेवरा गुंदेरा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। परिजनों ने महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तालबेहट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान विनीता पाल (उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो संतोष पाल की पत्नी और गेवरा गुंदेरा गांव की निवासी थी। परिजनों के अनुसार, विनीता घर का काम कर रही थीं, तभी अचानक वह गिर गईं और बेहोश हो गईं। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित किया। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूराकला थाना इंचार्ज रमेश मिश्रा ने बताया कि महिला की संदिग्ध मौत हुई है। हालांकि, थाने में अभी तक कोई औपचारिक शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नत्थी खेड़ा चौकी इंचार्ज मनीष शुक्ला ने जानकारी दी कि उन्हें अस्पताल से घटना की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर जाकर आगे की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजन महिला का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button