खैरथल
एस आई आर को लेकर किशननगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अभिकर्ताओ का प्रशिक्षण शिविर होगा आयोजित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
किशननगढ़ बास। जिला कांग्रेस कमेटी अलवर द्वारा एस आई आर को लेकर किशननगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अभिकर्ताओ (बीएलए ) का आवश्यक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। विधायक ख़ैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि 22 नवम्बर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी अलवर द्वारा SIR को लेकर किशननगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अभिकर्ताओ का आवश्यक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गंज रोड़ पर स्थित गुलाबदेवी धर्मशाला में सुबह साढ़े 10 बजे ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल की अध्यक्षता में किया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर में विधायक दीपचन्द ख़ैरिया, जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा , पीसीसी महासचिव व विधानसभा समन्वयक प्रभारी देव कसाना, विधानसभा प्रभारी गफूर खान व वरिष्ठ कांग्रेसजन, किशननगढ़ बास विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, मण्डल अध्यक्ष, अग्रिम संगठनो के अध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन, जिला पार्षद पूर्व पार्षद व मनोनीत पार्षद मौजूद रहेंगे।


