अमरोहा
“चकफैरी सचिवालय पर ताला, ग्रामीणों में रोष”

नेसनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा ढबारसी गंगेश्वरी विकासखंड क्षेत्र के गांव चकफैरी में गुरुवार को ग्राम सचिवालय पर ताला लटकाने की घटना ने लोगों में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सचिवालय लंबे समय से बंद है और गांववासियों की सरकारी सुविधाओं तक पहुँच बाधित हो रही है।
सूचना के अनुसार, ग्राम सचिवालय पर ताला लगने के कारण ग्रामीण पंचायत से संबंधित जरूरी कार्य, जैसे जाति प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया और अन्य सरकारी दस्तावेज़ों के निस्तारण में बाधा आई है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह ताला लगा रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत से जुड़े कई मामले लंबित पड़े हैं और सचिवालय बंद होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि ताला हटाकर ग्रामवासियों की सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है


