बरेली
जिंदा मिली महिलाओं की पेंशन होगी चालू, गलत सत्यापन पर कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पेंशन की सत्यापन रिपोर्ट में मृतक दिखाईं गईं सभी 1100 महिलाओं का फिर से सत्यापन होगा। सीडीओ देवयानी ने डीपीओ मोनिका राणा को दोबारा सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ ने बताया कि आंवला से सत्यापन शुरू हो गया है, जहां पर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने महिलाओं के घर-घर जाकर उनका सत्यापन करना शुरू कर दिया है। कहा कि इस प्रक्रिया में महिलाओं की पहचान करने के लिए उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है, साथ ही उनकी जीवित होने की पुष्टि भी की जा रही है।


