नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल -तिजारा : राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है. खैरथल-तिजारा जिला परिषद का गठन हुआ है. पंचायत राज विभाग ने नई अधिसूचना जारी की है. राजस्थान पंचायत राज अधिनियम के तहत आदेश जारी किए है. नवगठित जिला परिषद खैरथल-तिजारा को जिला परिषद की अधिकारिता मिली है.
खैरथल-तिजारा जिला परिषद के क्षेत्राधिकार में पूरा नया क्षेत्र आएगा. नगर परिषद और नगरपालिका के क्षेत्रो को छोड़ते हुए ,पूर्व विद्यमान जिला परिषद अलवर की शक्तियां अब नई जिला परिषद खैरथल-तिजारा को हस्तांतरित की. आदेश के लागू होते ही पुराने जिले में कार्यवाही स्थगित रहेगी. नई जिला परिषद खैरथल -तिजारा के गठन के साथ ही कामकाज प्रारंभ होगा.



