पंचायत पोचाथोल में लगा आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर
A camp was organised in Panchayat Pochathol under the program Your Scheme- Your Government- Your Doorstep.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। हेमन्त सरकार 2.0 के द्वारा संचालित आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के पाकुड़ जिले के सदर प्रखण्ड पाकुड़ अन्तर्गत पंचायत पोचाथोल में लगे शिविर में झारखण्ड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का इस्टॉल लगाया गया। जहां ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं की लाभ प्राप्ति हेतु आवेदन लेकर आये। जहां अन्तिम वंचित तबके तक को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु ग्रामीणों की सहयोग में मुखिया पीटर मरांडी को हस्ताक्षर सह-मोहर लगाते हुए देखा गया। शिविर में ग्रामीणों ने सर्वजन पेंशन योजना, अबुआ आवास, मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना समेत बिरसा हरित ग्राम योजना, पशुधन योजना अन्य योजनाओं का आवेदन जमा दिये। इसके अलावे भूमि सम्बन्धी म्यूटेशन, जाति- निवास आदि का भी फार्म जमा दिए। जहां कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया । साथ ही कई योजनाओं का लाभ भी लाभुकों के दरमियान ऑन द स्पॉट वितरित किया गया। वही कार्यक्रम का शुभारम्भ बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, मुखिया पीटर मरांडी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अन्य समेत लाभुकों ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में प्रभारी बीपीआरओ तेतु राय, प्रभारी सीआई शंभु कुमार दत्ता, पंचायत सचिव प्रेमनाथ हसदा, बीएओ नारद मंडल व रोजगार सेवक सर्वेश्वर साधू समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। वही 20 नवंबर 2025 को मुख्य सचिव, झारखण्ड द्वारा जारी पत्रांक में श्येड्यूल में परिवर्तन करते हुए सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत राज्य भर में 21 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक कार्यक्रम आयोजित कर सरकार के आलाधिकारी गांव तक पहुंचते हुए आम-जनों से रुबरु होंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायक होंगे। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने एसआईआर से सम्बन्धित विभिन्न एलिमेंट्स को विस्तृत साझा किया।



