गाजियाबाद
शिव बिहार तिराहा, करावल नगर में 23 तारीख को धरना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी दिल्ली : यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के कार्यालय सचिव राजकुमार पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि 23 तारीख को शिव बिहार तिराहे, करावल नगर में एक धरना आयोजित किया जाएगा। यह धरना श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में 42 इस्लामिक छात्रों के दाखिले को रद्द कर हिंदू छात्रों को प्रवेश देने की मांग को लेकर किया जा रहा है।
पाण्डेय के अनुसार, यह प्रदर्शन संतों के मार्गदर्शन में तथा यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीयवादी शिवसेना के अध्यक्ष जयभगवान गोयल के नेतृत्व में होगा।
धरने के उपरांत प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, शिक्षा मंत्री, उपराज्यपाल, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और श्राइन बोर्ड के सीईओ के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें संगठन अपनी मांगें प्रस्तुत करेगा।



