अमेठी

फैमिली आईडी बनवाना जरूरी, ग्रामीणों को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर ने ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को फैमिली आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी एक ऐसा सत्यापित डेटाबेस है, जिसके माध्यम से प्रत्येक परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता और तेजी से मिल सकेगा।
बीडीओ ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की 76 से अधिक योजनाओं — जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, छात्रवृत्ति, पेंशन आदि — का लाभ फैमिली आईडी के माध्यम से सीधे प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक बार फैमिली आईडी बन जाने पर लाभार्थियों को हर योजना के लिए बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज बनवाना भी बेहद आसान हो जाता है।

उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी एक 12 अंकों का परिवार पहचान पत्र है, जो योजनाओं के बेहतर प्रबंधन के साथ सही पात्रों की पहचान सुनिश्चित करता है। इसके माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलती है। बीडीओ ने विशेष रूप से यह भी बताया कि यह कार्ड श्री अन्न योजना में पात्र परिवारों को छूटने से बचाता है।विकास खंड संग्रामपुर को कुल 1791 फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें से 1496 आईडी बन चुकी हैं। अब केवल 295 फैमिली आईडी बनना शेष हैं। लगभग 16 प्रतिशत आईडी और बन जाने पर ब्लॉक संग्रामपुर अपना लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा कर लेगा।

बीडीओ ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पंचायत कार्यालय से फॉर्म लेकर जल्द से जल्द अपनी फैमिली आईडी बनवा लें, क्योंकि यह भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी और आवश्यक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button